अटेर: विश्व रक्तदान दिवस पर ट्रामा सेंटर के ऊपर हॉल में सिविल सर्जन ने आधा सैकड़ा रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Ater, Bhind | Jun 14, 2026 भिंड। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल भिंड में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करने वाले रक्तवीरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ऊपर स्थित हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. राजोरिया ने रक्तदाताओं को गले में पट्टे पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।