श्री गंगानगर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 6, 2026
साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले में बिजली-पानी आपूर्ति और नालों की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिले में कार्य करें।