बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में भाकियू टिकैत गुट की बैठक हुई, स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की गई
फतेहपुर जनपद के दिन की कस्बे के तहसील परिसर में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि विद्युत विभाग द्वारा जहा भी स्मार्ट मीटर लगाए गए है उन्हें हटाकर पहले की तरह सामान्य मीटर लगाया जाए। क्योंकि स्मार्ट मीटर लग रहे तो आने वाले समय में फिर से प्रीपेड की व्यवस्था की जा सकती है जिससे लोग परेशान होंगे।