Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग ने मांगे सुझाव #8thPayCommission #GovernmentEmployees #Pensioners #...

Madhya Pradesh, India | Mar 14, 2026

MORE NEWS

देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया गया संदेश
---
पौधो को वृक्ष के रूप में विकसित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी  
---
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में हर घर तिरंगा अभियान एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक पेड़ मॉ के नाम अभियान प्रगति पर है। उक्त अभियानो में जिले के नागरिक उत्साह एवं उमंग के साथ निभा रहें है। 
इसी अनुक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड बुढार अंतर्गत राधा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के शुभारंभ, “एक पेड़ मां के नाम” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से समाज में हरित वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में भी जानकारी दी गई। उपस्थित जनों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं प्रकृति के संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में श्री विवेक पांडे जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, श्रीमती कौसिल्या बाई साहू, अध्यक्ष; श्री संतोष कुमार साहू, सचिव; श्रीमती सोनल नापित , प्रधानाचार्य; श्री राजेश कुमार चंद्रा , शिक्षक; श्रीमती हेमलता साहू, शिक्षक, श्रीमती सुस्मिता कुशवाहा, शिक्षक; श्रीमती पूजा कुशवाहा, शिक्षक, श्रीमती निशा महरा, सुपरवाइजर; कुमारी खुशबू सिंह कंवर, कुमारी अनामिका सिंह कंवर एवं श्रीमती सुशिला कुशवाहा सहित अन्य नवांकुर साखियां उपस्थित रहीं।

#शहडोल #shahdol

देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया गया संदेश --- पौधो को वृक्ष के रूप में विकसित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी --- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में हर घर तिरंगा अभियान एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक पेड़ मॉ के नाम अभियान प्रगति पर है। उक्त अभियानो में जिले के नागरिक उत्साह एवं उमंग के साथ निभा रहें है। इसी अनुक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड बुढार अंतर्गत राधा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के शुभारंभ, “एक पेड़ मां के नाम” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से समाज में हरित वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में भी जानकारी दी गई। उपस्थित जनों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं प्रकृति के संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्री विवेक पांडे जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, श्रीमती कौसिल्या बाई साहू, अध्यक्ष; श्री संतोष कुमार साहू, सचिव; श्रीमती सोनल नापित , प्रधानाचार्य; श्री राजेश कुमार चंद्रा , शिक्षक; श्रीमती हेमलता साहू, शिक्षक, श्रीमती सुस्मिता कुशवाहा, शिक्षक; श्रीमती पूजा कुशवाहा, शिक्षक, श्रीमती निशा महरा, सुपरवाइजर; कुमारी खुशबू सिंह कंवर, कुमारी अनामिका सिंह कंवर एवं श्रीमती सुशिला कुशवाहा सहित अन्य नवांकुर साखियां उपस्थित रहीं। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान प्रगति पर 

आइए, एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के गौरव का उत्सव मनाएँ। 

#शहडोल #shahdol

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान प्रगति पर आइए, एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के गौरव का उत्सव मनाएँ। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

एसडीएम की पहल 
.. 
 सोहागपुर राजस्व अनुभाग के ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई जनसुनवाई
...
लोगो की सुनी गई शिकायतें एवं समस्या, त्वरित हुआ निराकरण
...
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग की पहल पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को  सोहागपुर अनुभाग के ग्राम पंचायतो में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, आशा कार्यकर्ता, महिला सुपरवाइजर सहित अन्य मैदानी अधिकारी उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित की जाती है।

 अनुभाग सोहागपुर के ग्राम पंचायत सिंहपुर में आज आयोजित जनुसनवाई में 4 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनो का त्वरित समाधन, ग्राम पंचायत सरईकापा में 5 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनो का निराकरण किया गया,  ग्राम पंचायत गोरतरा में 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 आवेदन निराकृत किया गया। 

इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतो में भी जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें यथासंभव निराकरण किया गया एवं निराकृत नही होने  वाले  आवेदनो को समय एवं तिथि निर्धारित कर उन्हें निराकृत होने पर सूचित किया जाएगा।  

      ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई से आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर या कलेक्टर कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा प्रशासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

#शहडोल #shahdol

एसडीएम की पहल .. सोहागपुर राजस्व अनुभाग के ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई जनसुनवाई ... लोगो की सुनी गई शिकायतें एवं समस्या, त्वरित हुआ निराकरण ... अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग की पहल पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को सोहागपुर अनुभाग के ग्राम पंचायतो में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, आशा कार्यकर्ता, महिला सुपरवाइजर सहित अन्य मैदानी अधिकारी उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित की जाती है। अनुभाग सोहागपुर के ग्राम पंचायत सिंहपुर में आज आयोजित जनुसनवाई में 4 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनो का त्वरित समाधन, ग्राम पंचायत सरईकापा में 5 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनो का निराकरण किया गया, ग्राम पंचायत गोरतरा में 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 आवेदन निराकृत किया गया। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतो में भी जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें यथासंभव निराकरण किया गया एवं निराकृत नही होने वाले आवेदनो को समय एवं तिथि निर्धारित कर उन्हें निराकृत होने पर सूचित किया जाएगा। ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई से आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर या कलेक्टर कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा प्रशासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026