पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने कोसा गांव से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर चांपा के मुलमुला पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी को कोसा गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की है. दरअसल, पुलिस टीम देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान सूचना मिली कि कोसा गांव में, दिगम्बर लहरें अन्य लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी।