बखरी: सलौना रेलवे स्टेशन पर 5 साल बाद फिर मक्का लोडिंग शुरू, व्यवसायियों में खुशी की लहर
बखरी के सलौना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को 5 साल बाद फिर से मक्का का लोडिंग शुरू हो गया है। इससे स्थानीय किसान और व्यवसायों में खुशी की लहर देखी जा रही है। गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ मक्का लोडिंग का कार्य शुभारंभ किया गया।पहले दिन 20 बोगी मक्का की लोडिंग हुई।