मंदसौर: प्रधानमंत्री फसल बीमा किसानों के लिए लूट की योजना, बैंक सोसायटी बीमा सूची सार्वजनिक करें - किसान नेता बद्रीलाल धाकड़
किसानों द्वारा अपनी फसल का क्षतिपूर्ति बीमा इसलिए कराया जाता है कि उसे नुकसान की स्थिति में नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी कर दे। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा हे। उसे नुकसान का क्लेम समय पर वह नुकसान के बराबर कभी नहीं मिल पाता है। जबकि यदि किसी भी वाहन का बीमा होता है तो नुकसान के बराबर बीमा क्लेम मिलता है। लेकिन यहां तो किसानो के साठ ठगी हों रही हे।