मंदसौर: लालघाटी के पास कृषि उपज मंडी में लहसुन की हुई बंपर आवक, किसानों को कम दाम मिलने से जताई नाराज़गी
लालघाटी के पास कृषि उपज मंडी में लहसुन की हुई बंपर आवक एवं वाहनों की लगी लंबी कतारें। किसानों ने नीलामी में समय लगने का आरोप लगाया है। वहीं लहसुन के कम दाम मिलने से कृषि उपज मंडी में आए दूर-दूर से किसानों ने नाराज़गी जताई एवं कहा कि जो लागत लग रही है वह तक नहीं निकल रही है। किसानों ने कहा कि कई दिनों पहले अच्छे दाम किसानों को लहसुन के मिल रहे थे।