मंदसौर: जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाए ग्राम विकास प्रसफुटन समिति -तृप्ति बैरागी
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंदसौर की समीक्षा बैठक जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी की विशेष उपस्थिति एवं विकासखंड समन्वयक नारायण सिंह निनामा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं जल संरक्षण को लेकर गांव गांव में अभियान चलाने का आव्हान किया गया।