मंदसौर: मंदसौर कोतवाली पुलिस ने यश नगर निवासी की शिकायत पर अधिक ब्याज वसूलने के मामले में आरोपी पर दर्ज किया मामला
फरियादी के पिता राजाराम गोयल ने 5/5/2019 को आरोपी पीयूष से ₹3 लाख लिए थे. उसके बदले राजाराम ₹14 लाख पीयूष को दे चुका है, लेकिन आरोपी पीयूष अधिक ब्याज की मांग कर रहा है. जिसको लेकर फरियादी संजय गोयल की शिकायत पर पीयूष दासानी के खिलाफ मध्य प्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है.