कोरबा: तीन साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई
Korba, Korba | May 28, 2026 कोरबा जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने अपनी हवस मिटाने के लिए मात्र 3 साल की एक मासूम बच्ची को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है.