मंदार पर्वत का सीता कुंड – छठ महापर्व की ऐतिहासिक और पौराणिक आस्थ बिहार के बांका जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर मंदार पर्वत जिसकी पहचान सिर्फ पौराणिक कथाओं और समुद्र मंथन से ही नहीं, बल्कि छठ महापर्व से जुड़ी एक विशेष मान्यता से भी है।
मंदार पर्वत पर स्थित है पवित्र सीता कुंड। मान्यता है कि माता सीता ने इसी पावन स्थल पर पहली बार भगवान सूर्य की उपासना करते हुए छठ पूजा की थी।
कहा जाता है कि तभी से सूर्य उपासना और छठ महापर्व की परंपरा को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त हुआ।
आज भी यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। यहां आने वाले भक्त सीता कुंड के दर्शन कर इस पौराणिक मान्यता से जुड़ाव महसूस करते हैं।
तो इस छठ महापर्व पर आइए, जानते हैं बांका की उस ऐतिहासिक धरोहर को, जहां इतिहास, पौराणिक मान्यता और लोक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
#मंदारपर्वत #सीताकुंड #छठमहापर्व #छठपूजा #लोकआस्था #माता_सीता #सूर्यउपासना #सूर्यदेव #छठीमैया #बांका #बांका_की_धरोहर #बांका_पर्यटन #धार्मिक_धरोहर #पौराणिक_मान्यता #ऐतिहासिक_स्थल #मंदार_महात्म्य #बिहार_पर्यटन #बिहार_की_धरोहर #जिला_प्रशासन_बांका #Banka #MandarParvat #SitaKund #ChhathMahaparv #ChhathPuja #BiharTourism
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
@samratchoudharybjp
Banka, Bihar | Nov 13, 2026