बड़वाह: बड़वाह मे विजयादशमी पर नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व एसडीएम एवं सीएमओ सहित टीम ने किया शमी वृक्ष का पूजन
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के नर्मदा रोड कालेज के समीप मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की कि जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, एसडीएम सत्यनारायण दर्रा सीएमओ कुलदीप किशुंक सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आचार्य पंडित राम पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शमी वृक्ष का पूजन किया।