सांवली सर्किल पर दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन मिट्टी से बने राम की प्रतिमा
सीकर के सांवली सर्किल पर आज दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया| अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद देर शाम आयोजित हुए इस दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सांवली सर्किल पहुंचकर दीपक प्रज्वलित किए| इससे पूर्व सांवली सर्किल पर मिट्टी की भगवान श्री राम की प्रतिमा बनाई गई जिसे देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे|