बांधवगढ़: नगर पालिका मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण शुरू, अधिकारियों की नियुक्ति हुई
उमरिया में नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2026 की स्थिति के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत सूचियों का प्रकाशन, दावे-आपत्तियों का निराकरण और अंतिम संशोधित सूची तैयार की जाएगी।