चकाई: चिहरा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहन चालकों से वसूला ₹20 हजार का जुर्माना
Chakai, Jamui | Jun 9, 2025 चिहरा थाना क्षेत्र के कप्रिडिहा के समीप पुलिस ने सोमवार की रात 10 बजे सड़क दुर्घटना व शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान दर्जनों छोटी बड़ी गाड़ियों से कुल ₹20000 जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी कुंज बिहारी ने बताया कि क्राइम कंट्रोल को लेकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है.