अतरी: अतरी में नवचंडी महायज्ञ की शुरुआत, 13 साल की बाल कथा वाचिका और 8 साल के बाल कथा वाचक करेंगे प्रवचन
अतरी प्रखंड अंतर्गत सीढ़ दुंदीचक गांव में ग्रामीणों के सहयोग से शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं नवचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसकी जानकारी आलोक कुमार, मनीष कुमार, सतीश सिंह, और गौतम गोबिंदा ने दी