ग्वालियर गिर्द: ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल में भर्ती कोक सिंह राठौर के पैर दबाए, सिविल अस्पताल का भोजन भी चखा
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने हजीरा के पास स्थित सिविल अस्पताल का बुधवार निरीक्षण किया।यहां उन्होंने आईसीयू वार्ड जनरल वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं का परीक्षण किया.ऊर्जा मंत्री ने आईसीयू में एसी खराब मिलने पर प्रबंधन को फटकार भी लगाई. उन्होंने अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को कोक सिंह राठौड़ के पैर दबाकर उनका फिर से एमएलए बनने के लिए आशीर्वाद मांगा।