मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बिल्डर पर गांव का रास्ता घेरने का आरोप, ग्रामीणों ने SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Nov 6, 2024 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूरनगर में एक बिल्डर ने अवैध कॉलोनी काटकर गांव के रास्ते पर कब्जा कर लिया। पार्षद ने रास्ते पर बुलडोजर चलवा दिया।लेकिन बिल्डर ने अपने दबंग साथियों के साथ फिर रास्ते पर कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद भी बिल्डर पर कार्रवाई नहीं हुई,इसी को लेकर ग्रामीण एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।