मुज़फ्फरनगर: दिल्ली ब्लास्ट पर संजीव बालियान ने कहा, यह कोई आतंकी साजिश नहीं, बल्कि एक दुर्घटना है, पढ़े-लिखे लोग और डॉक्टर शामिल हैं
दिल्ली ब्लास्ट पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान का बड़ा बयान सामने आया है। मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना थी और पुलिस व एजेंसियों की सतर्कता से बड़ी तबाही टल गई। उन्होंने बताया कि पहले भी 3000 किलो विस्फोटक बरामद किया जा चुका है। संजीव बालियान ने कहा, पढ़े-लिखे लोगों और डॉक्टरों का शामिल होना चिंताजनक है।