मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दबंगों ने स्कूटी पर बरसाए लाठी-डंडे, गोदाम का गेट तोड़ने की कोशिश, जान से मारने की धमकी दी, वीडियो वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र के खंजापुर काली नदी के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक स्कूटी तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि नावेद और सोनू अपनी जमीन के रास्ते की सफाई करा रहे थे, तभी कुछ भूमाफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई और अब वही वीडियो वायरल हो रहा।