मुज़फ्फरनगर: सदर तहसील के रजिस्टार ऑफिस में नकब लगाकर डीवीआर उड़ाने वाले 2 चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और डीवीआर बरामद
थाना खालापार पुलिस ने दो शातिर चोरों अख्तर फिरोज और बहार मियां, निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्पलेंडर बाइक, तहसील सदर से चोरी हुआ डीवीआर और चोरी के उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने आईजी पब्लिक स्कूल के पास से बाइक चोरी और तहसील रजिस्ट्री कार्यालय में घुसकर लॉकर तोड़ने की कोशिश की थी। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया है।