मुज़फ्फरनगर: बारिश में मकान गिरने के बाद 2 महीने से मुआवजा न मिलने पर भड़क उठे डीएम उमेश मिश्रा, बोले- 'देखकर बताता हूं' एसडीएम
भूराहेड़ी गांव निवासी बेघर सतीश और उनकी पत्नी शालू ने डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत सुनते ही डीएम ने एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी को फोन कर जानकारी मांगी। लेकिन जब एसडीएम ने टालमटोल भरा जवाब दिया—“देखकर बताता हूं”—तो डीएम भड़क उठे।उन्होंने सख्त लहजे में फटकार लगाते हुए तत्काल निस्तारण का आदेश दिया और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो