शिकोहाबाद: छीछामई नहर पुल के पास पुलिस ने दो अवैध कारतूस के साथ युवक को पकड़ा
शिकोहाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छीछामई नहर पुल के पास से आर्यन प्रताप उर्फ अतुल सागर (निवासी भायपुर, जसराना) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर के 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।