हरदोई: बिजली विभाग ने लाइनमैनों को विशेष प्रशिक्षण दिया, मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ शिविर
Hardoi, Hardoi | May 21, 2026 भीषण गर्मी और बढ़ते विद्युत भार के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ हादसों की रोकथाम के लिए बिजली विभाग ने लाइनमैनों को विशेष प्रशिक्षण दिया। मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के लाइनमैनों और तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई।