शाहजहांपुर में एक परिवार पर दबंगों ने लोहे के सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।