शाजापुर: बीपीएमयू की फरवरी माह की समीक्षा बैठक शाजापुर के बीआरसीसी कार्यालय में संपन्न हुई
जनपद शिक्षा केन्द्र शाजापुर में प्रति माह होने वाली बीपीएमयू विकासखंड परियोजना प्रबंधन इकाई की फरवरी माह की समीक्षा बैठक विभिन्न अकादमिक बिंदुओं को लेकर बीआरसी श्री योगेश भावसार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।सबसे पहले इसमें गत माह की बैठक के निर्णयों की प्रगति की समीक्षा फिर अकादमिक बिंदुओं पर चर्चा की गई।