बेगूसराय: बेगूसराय में नगर निगम ने फिर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से कई दुकानें तोड़ीं
बेगूसराय में नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।बेगूसराय में नगर निगम की टीम ने काली स्थान चौक से लेकर महिला कॉलेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध तरीके से बने कई दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।बताया जा रहा है कि इस इलाके में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी।