रावतभाटा: रावतभाटा में मंदिर विवाद फिर भड़का, कोर्ट के स्टे के बाद पुजारी के घर पथराव का आरोप, पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा के शंभुनाथजी खेड़ा स्थित प्राचीन मंदिर को लेकर चल रहा विवाद कोर्ट के स्टे आदेश के बाद फिर गरमा गया। पुजारी पक्ष का आरोप है कि मंदिर की चाबी मांगने को लेकर विवाद हुआ और कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुल