जहानाबाद जिले के जमुआमा गांव में बालू माफियाओं की गतिविधियों से परेशान एक बुजुर्ग ने खनन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू माफियाओं द्वारा उनके खेत से मिट्टी की चोरी की जा रही है और नदी के तटबंध को भी काटा जा रहा है, जिससे कटाव और नुकसान का खतरा बढ़ गया है।