नाथ नगरी बरेली धाम: हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट ने 20वीं वर्षगाँठ पर 160 सनातन सेवकों का किया सम्मान
@Bareillylive : नाथ नगरी बरेली धाम में आयोजित हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट ने सनातनी सेवकों का सम्मान समारोह किया, जिसमें कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने पिछले दो दशक से सनातन परम्पराओं के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि 2007 में वीएचपी महानगर अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद जो धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन उन्होंने प्रारम्भ किए थे, उन्हें जारी रखने हेतु कुछ साथियों के साथ मिलकर यह ट्रस्ट स्थापित किया गया था।
कार्यक्रम में कुल 160 सनातन सेवकों का सम्मान किया गया। विशेष अतिथि के रूप में विशेष कुमार (इनर स्माइल के डायरेक्टर), कौशल सारस्वत, वेद प्रकाश सक्सेना, महेशपुर अटरिया से सर्वेश यादव और उनके ग्रामीण साथियों के साथ महानगर वीएचपी अध्यक्ष आशु अग्रवाल, सुनील मौर्य, प्रेमशंकर भोजवाल, नीरज खुराना, श्याम जी, सतीश जी, अनुराग सक्सेना, रंजीत पासवान व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विजय 'बब्बल' सक्सेना तथा संयोजक सचिन सक्सेना ने किया।
बरतरिया जी ने ट्रस्ट की प्रमुख गतिविधियों का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि ट्रस्ट सनातनी नववर्ष पर पूरे शहर को भगवा झंडों से सजाना, श्रीराम व श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाना, सावन में पारंपरिक जलाभिषेक परिक्रमा आयोजित करना, 31 दिसंबर को संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के माध्यम से समाज की आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना जैसी परंपरागत गतिविधियाँ आयोजित कर रहा है।
कार्यक्रम का समापन सुरुचि भोज के साथ हुआ। सचिव जितेंद्र कश्यप, महासचिव अश्वनी कमठान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना, आशीष प्रधान व राज बब्बल सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग दिया। अंत में संस्थापक अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।