मेरठ: डॉक्टर नताशा को लेकर CBI टीम गाजियाबाद रवाना, सीजीएचएस AD दफ्तर में 19 घंटे चली रेड, स्टाफ को भी किया गया रिलीज
Meerut, Meerut | May 1, 2026 सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानि सीजीएचएस के दफ्तर में चल रही सीबीआई की रेड लगभग 19 घंटे बाद खत्म हो गई। सीबीआई की टीम एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर नताशा वर्मा और उनके निजी कार ड्राइवर सनी को अपने साथ लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई। अब नताशा वर्मा को गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट में 24 घंटे के अंदर पेश किया जाएगा।