सिरसागंज: हाईवे पर नगला राधे पुल के पास बालू से भरा ट्रक पलटा, क्लीनर घायल, बड़ा हादसा टला
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नगला राधे पुल के पास इटावा की ओर से आ रहा बालू से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का क्लीनर बबलू, निवासी सकरौली, घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।