सासनी: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पर भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना
Sasni, Hathras | Apr 9, 2026 जनपद हाथरस में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों पदाधिकारियों ने सासनी क्षेत्र के किसानों के साथ तहसील सासनी पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया है। गैंहू की फसल के नुकसान के मुआवजा दिलाए जाने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।