भूमि विवाद मामलों की थानों व अंचल कार्यालयों में हुई जनसुनवाई
जहानाबाद। जिले के विभिन्न थानों एवं अंचल कार्यालयों में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी सहमति एवं नियमानुसार मामलों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल की।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद से संबंधित मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विवादों का समाधान आपसी समझौते एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कराने की सलाह दी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि विवाद से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को अपने नजदीकी थाना या अंचल कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संयुक्त जनसुनवाई के माध्यम से मामलों का समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 22, 2026