Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

रैगांव विधानसभा में 900 मीटर सड़क के लिए तरस रहा छुलहा गांव, ग्रामीणों प्रधान मंत्री मोदी से सड़क बनवाने की लगाई गुहार सतना/नागौद । जनपद पंचायत नागौद की ग्राम पंचायत गिंजरा अंतर्गत आने वाला ग्राम छुलहा आज भी मूलभूत सुविधा सड़क से वंचित है। मुख्य सड़क से मात्र 900 मीटर की दूरी पर बसे इस गांव के ग्रामीण वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के चार महीने गांव का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। कीचड़ और जलभराव के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। अभिभावक दुर्घटना की आशंका के चलते कई दिनों तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार रैगांव विधानसभा की विधायक (राज्यमंत्री)प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, सरपंच, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका कहना है कि अब सड़क की हालत पहले से भी अधिक खराब हो चुकी है। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके गांव की 900 मीटर सड़क कब बनेगी। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से भावुक अपील करते हुए कहा है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव को आवागमन की गंभीर समस्या से राहत मिल सके और लोगों को बेहतर जीवन की सुविधा मिल सके।

Majhgawan, Satna | Jul 6, 2026