देहरादून: UPCL के इस फैसले से नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता परेशान, भटक रहे इधर-उधर
ऊर्जा निगम में कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। मोहनपुर उपखंड अधिकारी कार्यालय में तैनात कुछ अवर अभियंताओं पर विद्युत नियामक आयोग के आदेशों की खुली अवहेलना का आरोप लगा है। मामला नए उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जारी करते समय सर्विस केबल (सर्विस लाइन) न देने से जुड़ा है।