देहरादून: उत्तराखंड में चार पैरामीटर पर हवा की गुणवत्ता की जांच होगी, इस कंपनी को दी गई जिम्मेदारी
दीपावली के दौरान पटाखों का धुआं कितना अतिरिक्त प्रदूषण घोलता है, इसकी जांच के लिए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। हवा की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी के रूप में आइटीएस कंपनी का चयन किया गया है।