देहरादून: परीक्षाओं के लिए आयोग तैयार करेगा बहु स्तरीय सुरक्षा रणनीति, तैयारियों का होगा सिक्योरिटी ऑडिट
पेपर लीक प्रकरण के बाद अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) बहु स्तरीय सुरक्षा रणनीति (मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम) तैयार करेगा। वहीं, परीक्षा की तैयारियों का सिक्योरिटी ऑडिट भी किया जाएगा। एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में जिन खामियों, गलतियों, चूक का जिक्र किया है, उस पर अब आयोग मजबूत सुरक्षा तंत्र विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।