देहरादून: त्योहारी सीजन में बसों की टिकट बुकिंग फुल, दीपावली पर 200 अतिरिक्त बसें चलाएगा उत्तराखंड परिवहन निगम
उत्तराखंड परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। दीपावली पर टिकट बुकिंग फुल होने के कारण 200 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है। यह निर्णय यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने में मदद करेगा और उनकी मांग को पूरा करेगा। बता दें कि दीपावली पर इस बार सीधे तीन दिन की छुट्टी मिल रही है.