शाहपुरा: अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस पर विद्यार्थियों की उपलब्धि बनी प्रेरणा, 75 से अधिक विद्यार्थियों ने अभियान में लिया भाग
शाहपुरा।प्रतिवर्ष 30 जून को अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन वर्ष 1908 में रूस के साइबेरिया स्थित तुंगुस्का क्षेत्र में घटित तुंगुस्का घटना (Tunguska Event) की स्मृति में किया जाता है। 30 जून 1908 को एक विशाल क्षुद्रग्रह/उल्का के वायुमंडलीय विस्फोट से लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ