बेलहर: चिरौता गांव में जमीन विवाद में एक शख्स को मारपीट कर किया गया जख्मी, 3 लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
Belhar, Banka | Mar 19, 2024 चिरौता गांव में जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने जब उसकी भाभी गई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने गले से चेन छीन कर जाति सूचक गाली देते हुए धमकी दी। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर 3 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।