बेलहर: रघुनाथपुर और रांगा पंचायत में DDC ने किया नक्सल प्रभावित बूथों का निरीक्षण लिया बुनियादी सुविधाओं का जायजा
Belhar, Banka | Mar 18, 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर आज बांका डीडीसी अंजनी कुमार ने प्रकांड के रघुनाथपुर और रांगा पंचायत अंतर्गत केंदुआ झरना, श्रीनगर, खैरीखाद और रांगा स्थित मध्य विद्यालय स्थित बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन मतदाताओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं बिजली, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा आदि का जायजा लिया, उन्होंने ग्रामीणों से मिलाकर वोट देने के लिए जागरूक भी किया।