बेलहर: बघोनियां गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 18, 2024 थाना क्षेत्र के बघोनिया गांव में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी प्रभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शराबी को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की शराबी प्रभाष कुमार गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।