बेलहर: सरसड्डा और बेलहर बस्ती में सशस्त्र सीमा बल ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर मवेशियों का किया गया इलाज दी गई दवा
Belhar, Banka | Mar 16, 2024 प्रखंड क्षेत्र के सरसड्डा और बेलहर बस्ती में आज सशस्त्र सीमा बल की ओर से निः शुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में पशु चिकित्सा विभाग के कमांडेंट डा जयंत शर्मा के द्वारा शिविर में आए मवेशियों गाय, भैंस, बकरी आदि का इलाज किया गया और दवा का वितरण किया गया। शिविर में अपने अपने मवेशियों का इलाज कराने के लिए पशुपालक किसानों की भिड़ जुट गई।