बड़वाह: बड़वाह की नर्मदा नदी में पानी बढ़ने से फंसे इंदौर के 4 युवा, गोताखोरों ने किया रेस्क्यू
मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी नर्मदा तट स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार मे इंदौर से आए चार युवाओं के नहाने के दौरान अचानक नर्मदा नदी का पानी बढ़ने से निर्माणाधीन रेलवे पिल्लर के समीप फंसे होने पर गोताखोर बाबूलाल मंगले जितेश केवट अनिल मंगले सुरेश केवट व गोर्हदन प्रसाद ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू कर ट्यूब की मदद से बचाकर सकुशल बाहर निकाला है।