चकाई थाना क्षेत्र के बटपार गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया घटना के संबंध में घायल सिमुलतला निवासी टहलु यादव के भाई रमेश यादव ने बताया कि वह गिरिडीह गए थे और वहां से लौटने के क्रम में शनिवार शाम 6:00 बजे अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।