पिंड्रा: जमीनी विवाद में फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप सिंधौरा पुलिस पर, पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त से की शिकायत
सिंधौरा थाना क्षेत्र के अनिल मिश्रा नामक युवक ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत किया है, कि जमीनी विवाद में उनके पट्टीदारों ने अपने नौकर से एससी एसटी का मुकदमा दर्ज करवाया। सिंधौरा थाने की पुलिस ने बिना जांच किए मुकदमा दर्ज कर लिया और जब इसकी शिकायत किया गया तो थाना प्रभारी द्वारा गुंडाएक्ट में फसाने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस उपायुक्त ने जांच का निर्दश दिया।