मिर्ज़ापुर: घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी, जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलने की अपील की
जनपद में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर ही चलने की अपील की है, जिससे की दुर्घटनाएं रोकी जा सके। बुधवार की सुबह 5:00 बजे से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12:00 बजे भगवान सूर्य ने दर्शन दिया इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन 4:00 बजे से एक बार फिर गलत शुरू हो गया।