दतिया नगर: तलैया मोहल्ले में कब्बाली कार्यक्रम में दो गुटों में हिंसक झड़प, कुर्सियां चलीं, पुलिस ने लिया संज्ञान
दतिया में कोतवाली थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात आयोजित कब्बाली कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब यादव समाज के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का 11 सेकेंड का वीडियो रविवार शाम 04 बजे से तेजिनसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।